फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning campaign conducted in Gauna and Saujana by using JCB

Lalitpur News: गौना व सौजना में जेसीबी लगाकर चलाया सफाई अभियान

Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cleaning campaign conducted in Gauna and Saujana by using JCB
सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर लगे कचरा का हुआ उठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना/ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम गौना व सौजना में जेसीबी लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गांव में सड़क किनारे लगे कचरा के ढेर हटाए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराया गया। सथ ही कचरा का उठान कराया गया।
ग्राम पंचायत गौना में कचरा निस्तारण केंद्र बनने व कचरा डालने के लिए डस्टबिन रखे जाने के बाद भी स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा था। स्थिति यह थी कि सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डाला जा रहा था। कचरा का उठान न होने से कूड़े के ढेर लग गए थे। वहीं ग्राम पंचायत सौजना में भी कचरा कलेक्शन के लिए आए ई रिक्शा खराब हो गए हैं। इससे कचरा का कलेक्शन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में लोग सड़क किनारे व खाली स्थानों में ही कचरा डाल रहे थे। इससे गांव के अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर कचरा के ढेर लग गए थे। ऐसे में लोगों को सड़कों से निकलना तक मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

समस्या को लेकर अमर उजाला ने 25 मार्च को पेज नंबर चार पर ‘कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों पर लटका ताला’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आई ग्राम पंचायत सौजना व गौना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सफाई अभियान चलाया। इसमें सड़क, गलियां और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराई गई। साथ ही सड़क किनारे पड़े कचरा के ढेर का उठान कराया गया। अब सड़क व गलियां पूरी तरह से साफ हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed