फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Clash between contractor's employees and villagers over fishing

Lalitpur News: मछली के शिकार को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों और ग्रामीणों में झड़प

Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Clash between contractor's employees and villagers over fishing
महिलाओं ने किया कर्मचारियों के चार पहिया वाहन पर पथराव, कर्मचारियों ने किया बंदूक से फायर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजघाट बांध के मछली ठेकेदार के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच बृहस्पतिवार की देर रात्रि झड़प हो गई। ग्रामीणों ने मछली ठेकेदार के कर्मचारियों के चार पहिया वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने बंदूक से हवाई फायर किया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढवार क्षेत्र में राजघाट बांध का भराव क्षेत्र है। बांध में मत्स्य आखेट का ठेका एक ठेकेदार के पास है। अवैध तरीके से बांध में मछली का आखेट रोकने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी बांध के भराव क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात्रि ठेकेदार के आधा दर्जन कर्मचारियों और ग्राम बुढवार के ग्रामीणों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि गांव की महिलाओं ने ठेकेदार के कर्मचारी जिस चार पहिया वाहन में आए थे उस पर पथराव कर दिया। जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने बंदूक से हवाई फायर किया। किसी प्रकार मामला शांत हुआ। ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। जिसमें बताया कि वह लोग बांध से मछली का अवैध शिकार रोकने के लिए भ्रमण कर रहे थे। ग्राम बुढवार के कुछ लोग उन्हें शिकार करते हुए मिले। जिनको उन्होंने पकड़ लिया था। इसका उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया था। अभी वह लोग अपने चार पहिया वाहन से लौट रहे थे कि ग्राम बुढवार में करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उन्हें रोक लिया और वीडियो को डिलीट करने की बात करते हुए आक्रोशित हो गए थे। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने चार पहिया वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह लोग अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार के कर्मचारी आए और उनका जबरन वीडियो बनाकर मछली का अवैध शिकार करने की बात कहलवाने लगे। इतना ही नहीं जब उन्हों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों शिकायती पत्रों में लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।


ग्राम बुढवार में मछली ठेकेदार के कर्मचारियों की ओर से शिकार करने वाले लोगों का वीडियो बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें ठेकेदार के कर्मचारियों के चार पहिया वाहन पर महिलाओं ने पथराव कर तोड़फोड़ कर दी थी। अपने बचाव में कर्मचारियों ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया था। दोनों पक्षों ने शिकायती पत्र दिया है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed