{"_id":"664bc547ce0b932a390431b4","slug":"clash-between-congress-and-bjp-bsp-seen-on-the-margins-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114966-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, हाशिये पर दिखी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, हाशिये पर दिखी बसपा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा के गढ़ रहे ललितपुर में कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य और भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के बीच सीधा मुकाबला दिखा तो बसपा प्रत्याशी रवि कुशवाहा हाशिये पर नजर आए। सोमवार को सदर और महरौनी विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में किसी इलाके में फूल खिला तो किसी में पंजा नजर आया। वैसे मतदाताओं की चुप्पी ने सभी को असमंजस में रखा। इससे कोई भी राजनीतिक दल जीत की दावेदारी ताल ठोंक कर नहीं कर पा रहा है। अब सभी को मतगणना वाले दिन चार जून का इंतजार है।
दो विधानसभा क्षेत्रों में गत वर्ष के सापेक्ष मतदान प्रतिशत तो बढ़ा है, लेकिन पहले जैसा उत्साह राजनीतिक दलों में नहीं दिखा। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाता वोट तो डाल रहे थे लेकिन किसी तरह की चर्चा करने से बच रहे थे। सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्णी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी मतदान केंद्र सहित अन्य केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों के बस्ते तो लगे थे, लेकिन उन पर एक दो लोग ही बैठे नजर आए। तालबेहट से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है, जबकि बसपा बोट बैंक में भी दोनों दलों ने सेंधमारी की।
शहर के बूथों का आकलन करें तो मतदाता में विगत चुनाव जैसा जोश दिखाई नहीं दिया। कुछ बूथों पर बसपा का बस्ता लेकर बैठने वाले दिखाई नहीं दिए, जबकि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस व भाजपा के लोग दिखाई दिए। महावीरपुरा, तहसील चौराहे, घंटाघर व सावरकर चौक जैसी जगहों पर जहां प्रत्येक चुनाव में दिनभर लोगों का जमघट लगा रहता था, इस बार वहां सन्नाटा रहा। वोट डालने के बाद लोगों ने सीधे अपने घर का रुख किया।