फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   City government will be sworn in on May 26 or 27

Lalitpur News: शहर की सरकार का होगा, 26 अथवा 27 मई को शपथ ग्रहण

Wed, 24 May 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
City government will be sworn in on May 26 or 27
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की सरकार की शपथग्रहण की तिथियां शासन द्वारा जारी कर दी गई हैं। शासन ने दो दिन शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित किए हैं, 26 अथवा 27 मई को पालिकाध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्धारित की गई है। अध्यक्षों से वार्ता कर जिला प्रशासन एक तिथि का निर्धारण करेगा। क्योंकि अध्यक्ष अपने मुहूर्त के अनुसार ही शपथग्रहण लेते हैं, लेकिन अंतिम रूप से तिथि का निर्धारण जिलाधिकारी द्वारा ही की जाएगी। जनपद में चार निकाय क्षेत्र हैं, जिनमें एक नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायते हैं। नगर पालिका परिषद में भाजपा ने अपना परचम लहराया, तो वहीं तीन नगर पंचायतों में से दो निर्दलीय व एक भाजपा के हाथ ही लग पाई। इस प्रकार चार निर्वाचित अध्यक्ष व 61 निर्वाचित सदस्य को शपथ ग्रहण करनी है। इसके बाद ही वह अपने निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों को संपादित कर पाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष सरला मुन्नालाल जैन ने बताया कि आज रात तक फाइनल कर दिया जाएगा। संभावना है कि 27 की शपथ ग्रहण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed