फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Citing illegality, council members demanded that the Divisional Commissioner cancel the board meeting.

Lalitpur News: अवैधानिक बताते हुए सभासदों ने मंडलायुक्त से की बोर्ड बैठक निरस्त करने की मांग

Tue, 28 Jul 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Citing illegality, council members demanded that the Divisional Commissioner cancel the board meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक को अवैधानिक बताते हुए नाराज 14 सभासद अब मंडलायुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने 18 जुलाई को हुई बैठक और सिर्फ बारह सभासदों से मीटिंग में पास कराए गए प्रस्तावों को निरस्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि 18 जुलाई को बोर्ड मीटिंग में 26 सभासदों में से 14 के विरोध के बाद भी 12 सभासदों से मीटिंग में सभी प्रस्तावों को पास कराया गया जो कि धारा 87 (ख) का खुला उल्लंघन है। बोर्ड बैठक में 10-15 सभासदों के वार्ड के विकास कार्यों को नहीं जोड़ा गया। आरोप लगाया कि शहर के विकास कार्यों के टेंडर लगाते समय कई वार्डों को अनदेखा किया जाता है, जिससे शहर के कई वार्डों का विकास नहीं हो पा रहा है। इससे आम जनमानस अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

सभासदों ने शहर में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता को अनदेखा किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही घटी एक घटना का भी जिक्र किया जिसमें स्वागत द्वार में लगा मार्बल का टुकड़ा कोचिंग जा रही छात्रा के सिर पर गिर गया था। जिससे छात्रा लहूलुहान हो गई। जिसके कारण छात्रा को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करावाना पड़ा था। सभासदों ने मंडलायुक्त से बोर्ड बैठक को हर दो माह में किए जाने की मांग की है, जो पांच से छह माह में एक बार की जाती है और ऐसा करना नियम विरूद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि जो नियमों के विरूद्ध बोर्ड बैठक के लिए जारी एजेंडे को एक दिन पहले दिया जाता है। सभासदों ने मंडलायुक्त से नगर पालिका परिषद में व्याप्त अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद में कमेटियां बनाई जाने और पालिकाध्यक्ष के एक परिजन के कार्यालय में आने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर वार्ड सभासदों आलोक कुमार जैन मयूर, दीपा कुशवाहा, मनमोहन चौबे, धर्मवीर कुशवाहा, मिथलेश, जानकारी प्रसाद, रमेश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed