फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CISCE: Aastha Khaira and Yash Sahu topped in 10th, Siddhi Jain in Science and Dev Chopra in Commerce in 12th.

सीआईएससीई : 10वीं में आस्था खैरा व यश साहू तो 12वीं में साइंस में सिद्धी जैन तो कॉमर्स में देव चोपड़ा अव्वल

Tue, 07 May 2024 04:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
CISCE: Aastha Khaira and Yash Sahu topped in 10th, Siddhi Jain in Science and Dev Chopra in Commerce in 12th.
ललितपुर। सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार की सुबह जारी किए गए। इसमें 10वीं में सेंट डॉमनिक सोवियो स्कूल आस्था और यश साहू ने बराबर-बराबर 97.2 फीसदी अंक पाकर टॉप किया। 12वीं में साइंस वर्ग में मॉर्डन पब्लिक स्कूल की सिद्धी जैन ने 94.25 फीसदी अंक और कॉमर्स में एसडीएस के छात्र देव चोपड़ा ने 91.75 फीसदी अंक पाए। परीक्षा परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिले रहे। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं सहित बधाई दी।
विज्ञापन

जनपद में सीआईएससीई बोर्ड के चार विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें दो शहर में सेंट डॉमोनिक सेवियो इंटर कॉलेज व मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज है। तालबेहट में सेंट जोसफ वाॅज विद्यानिकेतन इंटर कॉलेज है। महरौनी में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल विद्यालय है। सोमवार की सुबह 11 बजे इन विद्यालयों का कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें एसडीएस ललितपुर में कक्षा 10वीं में 190 के सापेक्ष 188 छात्र सफल रहे और विद्यालय में परीक्षा का प्रतिशत 98.95 फीसदी रहा। आस्था खैरा व यश साहू ने बराबर-बराबर 97.2 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में 208 के सापेक्ष 206 परीक्षार्थी सफल हुए और विद्यालय का परीक्षाफल का प्रतिशत 99.04 फीसदी रहा।
विज्ञापन

12वीं साइंस वर्ग में एसडीएस विद्यालय के अनुष्का भटनागर और राघव तिवारी ने 93 फीसदी से अधिक पाकर अव्वल रहा। कॉमर्स वर्ग में इंटरमीडिएट के देव चाेपड़ा 91.75 अंक के साथ जिला में टॉप रहे। वहीं, मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं 51 परीक्षार्थी के सापेक्ष 49 उत्तीर्ण रहे और 94.25 फीसदी अंक के साथ यहां की छात्रा सिद्धि जैन ने टॉपर रही। हाईस्कूल में 53 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 53 ही उत्तीर्ण हुए और विद्यालय का परीक्षाफल प्रतिशत सौ फीसदी रहा। तालबेहट में स्थित सेंट जोसफ वॉज विद्यानिकेतन विद्यालय में कक्षा 12वीं में 25 के सापेक्ष 25 छात्र उत्तीर्ण रहे और परीक्षाफल प्रतिशत सौ फीसदी रहा। यहां माही जैन ने 91.5 फीसदी अंकर पाकर स्कूल टाॅप किया। हाईस्कूल में 87 के सापेक्ष 86 छात्र उत्तीर्ण हुए और दिव्यराज जैन ने 95.2 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया। महरौनी स्थित सेंट लॉरेंस हाईस्कूल विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 10वीं के छात्र कृष्णानंद कटारे 95.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल के टॉपर रहे। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं सहित बधाई दी। इसके साथ विद्यालय प्रशासन ने भी सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed