{"_id":"21c2162f22d226770db61d41057deb21","slug":"circus-manager-gave-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्कस प्रबंधक को थमाया नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कस प्रबंधक को थमाया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका की आराजी नंबर 514 व 515 पर आसपास के लोग ही व्यवसाय करते चले आ रहे हैं। बाबा सदनशाह के पास लगी उक्त दोनों आराजी से नगर पालिका को लाखों का नुकसान होता चला आ रहा है। हालांकि इसको रोकने के लिए नगर पालिका ने प्रयास तो किए लेकिन अब तक सफल नहीं हो सके हैं। आराजी नंबर 515 पर वर्तमान में ईंट, गुम्मा व बजरी का व्यवसास धड़ल्ले से चल रहा है। एक प्राइवेट नर्सिंग होम के पास तो आधा दर्जन डिब्बे खोलकर लोग व्यवसाय कर रहे हैं। इसको अब तक रोकने का प्रयास तक नहीं किया गया। नगर पालिका की नजूल आराजी संख्या 514 पर जैमिनी सर्कस के प्रबंधक शेख नवाब बक्स 12 अगस्त से 22 सितंबर तक सर्कस लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने 24 जुलाई को उप जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त कर ली है। नगर पालिका ने गिन्नौट बाग स्थित 4.5 एकड़ की जमीन पर लगने वाले सर्कस के लिए 25 हजार रुपए किराया जमा करने को कहा है। इस संबंध में प्रबंधक के नाम नोटिस जारी किया गया और नगर पालिका के कोष में उक्त धनराशि जमा करने की बात कही गई है।