फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Choupal villagers made ??food

चौपाल में ग्रामीणों को कराया भोजन

Fri, 15 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Choupal villagers made ??food
ललितपुर। मकर संक्रांति पर्व पर जिलाधिकारी ने ग्राम राखपंचमपुर के प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान ग्रामीणों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि राखपंचमपुर की आबादी कुल पंद्रह सौ है। गांव संपर्क मार्ग से जुड़ा है तथा विद्युतीकृत है। ग्राम में दो लोहिया आवास तथा इंदिरा आवास पहले से बने हैं। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 30 शौचालयों का निर्माण भी राया गया है। पेंशन योजना के पात्रों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बताया कि मनरेगा के अंतर्गत बंधी निर्माण सहित नौ काम चल रहे है तथा 130 मजदूर कार्यरत हैं। ग्राम में 28 हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इसमें से 11 हैंडपंप रीबोर होने की स्थिति में हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोषाहार के वितरण, आशा एवं एएनएम की उपस्थिति, आंगनबाड़ी कार्यक़त्री की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। पशुओं का टीकाकरण नहीं किए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने बच्चों को तिल से बने लड्डू तथा मिठाइयां बांटी। महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल तथा उनी वस्त्र वितरित किए।

मंदिर परिसर में ग्रामीणों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जहां पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र, तहसीलदार अवधेश निगम आदि ने ग्रामीणों को भोजन कराया।


इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी डीएस राम, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश कुमार, सीएमओ डा. सत्येंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी जखौरा अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed