फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chori ki niyat se ungli kati

चोरी की नीयत से घुसे चोर ने काटी अंगुली

Mon, 06 Jun 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
chori ki niyat se  ungli kati
सिलावन(ललितपुर)। थाना महरौनी अंतर्गत समोगर गांव में चोरी की नीयत से घुसे चोर ने गृहस्वामी के पकड़ लेने पर उसकी अंगुली दांतों से काट डाली जिसके चलते अंगुली हाथ से अलग हो गई। इतना ही नहीं अन्य लोगों ने भी पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें भी पत्थर से लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों की मदद से चोर को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गृहस्वामी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

समोगर गांव निवासी नंदकिशोर ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात्रि करीब 11 बजे चोर आंगन में चोरी करने की नीयत से छिप गया खटपट की आवाज आने पर नींद खुल गई तो वह भागने का प्रयास करने लगा जिसे उसने पकड़ लिया। उसने अपने को छुड़ाने के प्रयास में अंगुली को दांतो से दबा दिया जिसके कारण अंगुली हाथ से अलग हो गई। शोर सुनकर दलपत बचाने आया तो उसे भी पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा होकर आए और चोर को पकड़ लिया। कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस चोर को व उसकी बाइक को थाने ले आई। बताया गया कि उसके यहां रखे ट्रैक्टर की बैट्री भी गायब थीं। पीड़ित नंदकिशोर ने बताया थाना पुलिस को तहरीर दे दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed