फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chinees park

सेहत सुधारेगा चाइनीज पार्क

Wed, 14 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 14 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
chinees park
ललितपुर। आजकल सेहत को लेकर हर कोई सजग है। खासकर शहर की भागदौड़ भरी
विज्ञापन
जिंदगी में कुछ समय सेहत के लिए मिल जाए तो बड़ी बात है। नगर पालिका शहरवासियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पार्क का निर्माण करा रही है। चाइनीज शैली पर बनने वाले इस पार्क में घूमने से मरीजों को फायदा होगा। शहर की आबादी दो लाख से अधिक हो चुकी है। पुराने मुहल्लों में आबादी काफी घनी है, इन मुहल्लों में ऐसी जगहें अब बहुत कम बची हैं, जहां लोग टहल सकें अथवा खुली हवा ले सकें। इस कारण शहर के एक मात्र पार्क चंद्रशेखर आजाद उद्यान (कंपनी बाग) की तरफ की लोगों का ध्यान जाता है, जबकि बच्चों के लिए एकमात्र चिल्ड्रन पार्क है। चंद्रशेखर आजाद उद्यान में दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। विभिन्न संगठन भी इसमें अपनी बैठकें व अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं।


नगर पालिका लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए करीब 15 लाख रुपये की लागत से पार्क के किनारे पर छोटा सा चायनीज पार्क बना रही है। यहां पर एक्यूप्रेशर पद्धति पर टाइल्स लगाए जा रहे हैं, इसके अलावा दो मंजिल की एक झोपड़ी बनाई जा रही है, जहां बैठने से लोगों को खुली हवा लगेगी। यहां बैठकर  लोग शांति व सुकून महसूस कर सकेंगे। नीचे भी बैठने व टहलने की सुविधा होगी।  बच्चों के खेल के लिए किनारे पर झूले बनाए जा रहे हैं।


सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा
ललितपुर। एक्यूप्रेशर पद्धति पर आधारित इस पार्क में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। उभरे हुए टाइल्स पर साफ पांव करके बिना चप्पल के चलना होगा, तभी स्वास्थ्य का सही लाभ मिलेगा। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब एक माह में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि पार्क तैयार हो जाने के बाद सुबह व शाम पार्क में घूमने वालों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।


भवनों के बीच खो गया महिला पार्क
ललितपुर। कचहरी रोड पर महिलाओं के लिए महिला पार्क बनाया गया था, लेकिन अब यह भवनों के बीच खो गया है। आसपास रहने वालों ने पार्क में पूजा स्थल बना दिया है। उक्त लोग ही अधिकांश समय इसमें बिताते हैं। इस कारण पार्क में बहुत कम महिलाएं और  बच्चे आते हैं। हालांकि, छुट्टी के दिन कभी-कभी बच्चे रोनक बढ़ा देते हैं।

रखरखाव की ओर नहीं ध्यान
चंद्रशेखर आजाद उद्यान के रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क में लगी अधिकांश लाइटें उखड़ गई हैं तथा पाथ- वे क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां आने वाले लोग खाने- पीने का सामान अपने साथ लाते हैं और कचरा फैला देते हैं। यह कचरा पार्क में इधर- उधर फैलता रहता है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। प्रधानमं त्री पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, ऐसे में यह लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह कचरा न फैलाएं।

नगर को साफ-सुधरा रखने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कंपनी बाग के अंदर ही छोटा चाइनीज पार्क बनाया जा रहा है। इसका लाभ डायबिटीज के रोगियों को मिलेगा।
 - सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed