{"_id":"68a0e52dda2e0021a00798cd","slug":"children-took-out-prabhat-ferry-on-the-muddy-road-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-140928-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर विकास कार्य की खुली पोल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ब्लॉक तालबेहट के ग्राम पंचायत चौबारा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के किए जा रहे दावों की उस समय पोल खुल गई जब ब्लॉक तालबेहट के ग्राम पंचायत चौबारा में स्कूली बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से प्रभात फेरी निकालनी पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम पंचायत चौबारा में प्राथमिक विद्यालय संचालित है। प्रधानाध्यापक दुरजूलाल के मुताबिक विद्यालय में 135 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक कार्यरत हैं। 15 अगस्त की सुबह सभी बच्चे विद्यालय पहुंचे। यहां पर बच्चों ने हाथों तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। सभी बच्चे रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, भारत माता की जय का जयघोष कहते हुए जा रहे थे।
अभी बच्चे स्कूल से कुछ दूर गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंचे। यहां कीचड़ भरा रास्ता मिला। इस पर स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को कीचड से बचाते हुए किनारे से एक-एक करके निकाला। बच्चे भी कीचड़ में गिर न जाएं इसे देखते हुए सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और जनपद के विकास कार्यों के किए जा रहे दावों पर सवाल उठा रहे हैं।