{"_id":"665cffccc1d68dc0b109b176","slug":"children-should-avoid-evil-by-joining-religious-camps-srishti-bhushan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-115640-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक शिविर से जुड़कर बुराई से बचें बच्चे: सृष्टिभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक शिविर से जुड़कर बुराई से बचें बच्चे: सृष्टिभूषण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गुरु उपकार महामहोत्सव के अंतर्गत आर्यिका सृष्टिभूषण माता ससंघ के सानिध्य में चल रहे शिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। दिगंबर जैन पंचायत समिति ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
आर्यिका सृष्टिभूषण माता ने धार्मिक शिविर को संस्कारों का पहली सोपान बताते हुए कहा, इसके माध्यम से बच्चे बुराई व कुरीतियों से बचते हैं। उन्होंने श्रमण संस्कृति संस्थान के प्रयासों को सराहा। निर्यापक मुनिपुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा को अद्वितीय बताया। आर्यिका विश्वयश मति माता एवं आर्यिका विजिस्सा माता ने शिविरार्थियों को कुछ टिप्स दिए। सुबह प्रशिक्षण शिविर का समापन आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पुण्यार्जक सोमचंद संजीव जैन परिवार के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया। अभिनंदनोदय तीर्थ पाठशाला की बालिकाओं ने मंगलाचरण कर गुरु वंदना की। शिविर संयोजक डॉ. आलोक शास्त्री ने शिविर की उपलब्धियों से अवगत कराया। जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, गुणमाला जैन, सुषमा जैन, अनीता जैन शिक्षिका, नैना जैन ने भी अपने विचार रखे।
-- -- -- -- मेधावियों का सम्मान
ब्रह्मचारिणी रूबी ने आर्यिका की प्रेरणा से समाजोत्थान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। संस्कार शिविर में जिन दस जिनालयों में आयोजित हुआ, उनमें बालबोध पूर्वाद्ध, उत्तरार्द्ध छहढाला, इष्टोपदेश, द्रव्य संग्रह, तत्वार्थ सूत्र, श्रश्रााचार, सर्वार्थ सिद्धि, जीवकांड ग्रंथ की धार्मिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उत्तीर्ण शिविरार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का पुण्यार्जन सुधा वीर व्यायामशाला के राजेंद्र जैन, संजीव जैन, स्वदेश गोयल, वैभव जैन ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- --
आमंत्रित विद्वानों को किया सम्मानित
जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मनोज जैन, प्रफुल्ल जैन, पारस जैन, अखिलेश जैन, शीलचंद जैन, अशोक जैन, अमित सराफ ने शिविर में आमंत्रित विद्वानों को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण पर दो सौ बच्चों ने पर्यावरण संबंधी चित्र बनाए और विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिविर की व्यवस्थाओं को संचालित करने में मुकेश शास्त्री, डॉ. राजेश शास्त्री, डॉ. सचिन जैन, विकास जैन, संजय भेलसी, राजेश भगवा शिक्षक पुष्पेंद्र जैन, ब्रह्मचारी सविता, मीना, वीणा जैन, अनीता मोदी का सराहनीय योगदान रहा।