फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children's health falters

बच्चों की सेहत से खिलवाड़

Sat, 16 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children's health falters
पाली (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत करमरा का जूनियर हाईस्कूल अव्यवस्थाओं का शिकार है। विद्यालय के मैदान में कीचड़ भरा है तथा शौचालय के दरवाजे गायब हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत और सुंदर भारत अभियान को साकार करने के लिए सभी तेजी से कदम आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, इसमें कई संस्थाएं योगदान दे रही हैं। स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, लेकिन करमरा के जूनियर हाईस्कूल में इन सबके कोई मायने नहीं हैं।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में हैंडपंप के चारों ओर कीचड़ का घेरा बना हुआ है, जिससे कई रोगों को जन्म देने वाले खतरनाक कीटाणु छात्र- छात्राओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हैंडपंप के पानी की निकासी के लिए जगह तक नहीं है, जिससे कीचड़ वहीं पर बना रहता है। परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए एक-एक शौचालय बना है, लेकिन उनके दरवाजे गायब हैं। खुले शौचालय और उसमें जमा गंदगी को देख शौच करना तो दूर की बात उस और कोई देखना तक मुनासिब नहीं समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विद्यालय में सफाईकर्मी और उसके द्वारा की जाने वाली सफाई की हकीकत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। विद्यालय में चस्पा सूचना पट पर जिम्मेदारों के पद तो लिखे हैं, लेकिन पद की जिम्मेदारी निभाने वालों के नाम गायब है। ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन की अनदेखी पर नाराजी जताते हुए उच्चाधिकारीयों से स्कूल और शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त कराने जाने की मांग की है, ताकि नौनिहालों का भविष्य सज और संवर सके।


समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक
पाली तहसील अंतर्गत कई ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर पर पठारी क्षेत्र के शिक्षक विद्यालय में समय से नही पहुंच रहे हैं। कोई स्कूली समय पर बस का इंतजार करता है तो कोई मिड डे मील जुटाने के लिए बाजार में खरीदारी करता नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed