फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children made voters aware through Bundeli dance

Lalitpur News: बच्चों ने बुंदेली नृत्य से मतदाताओं को किया जागरूक

Tue, 30 Apr 2024 03:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Children made voters aware through Bundeli dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने विकास खंड बार में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। प्रचार वाहन से भ्रमण कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने वल्नरेबल/क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने जनसमूह को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। सार्वजनिक स्थलों पर रैली में जुलूस, गाना, नौटंकी, डीजे, सैरा के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया गया। बच्चों ने देश के महापुरुषों के परिधान पहनकर मतदाताओं को जागरूक किया, साथ ही बुंदेली नृत्य व सैरा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस बार रिकार्ड मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन व मतदाताओं की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक मतदाता की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने स्तर से अन्य मतदाताओं को जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, उप जिलाधिकारी तालबेहट निशांत तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश, खंड विकास अधिकारी बार सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------------
बरौदाडांग स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौदाडांग के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed