Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children forced to walk to school along a muddy road.

Lalitpur News: कीचड़युक्त सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Thu, 09 Jul 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Children forced to walk to school along a muddy road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक जखौरा क्षेत्र के ग्राम बुढवार की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं राहगीर व ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। बारिश में समस्या विकराल रूप ले लती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह ग्राम बुढवार के मजरा जनकपुर टपरियन के निवासी है। उनके मजरे को जाने के लिए पुराना रास्ता है। उसी रास्ता में वन विभाग की सीमा लगती है। वन विभाग की सीमा में कच्चा व उबड़-खाबड़ रास्ता है। इससे बच्चों और गांव के लोगों को निकलने में असुविधा होती है। इस रास्ते को जब ग्रामीण मरम्मत करके आने-जाने लायक बनाते हैं, तो वन विभाग झूठे केस लगा देता है। इस कारण से वह लोग काफी परेशान है। वर्तमान में बारिश होने से यहां पर कीचड़ हो गया है। बच्चों और राहगीरों सहित वाहनों को निकलने में असुविधा होती है। ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सड़क नहीं बनवाई गई तो आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर सुदीप, सीता, शशि, पप्पू, रामदेवी, राजपाल, हरगोविंद, अरज, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed