फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chief secratery

मसौराकलां में प्रशासन ने झोंकी ताकत

Fri, 12 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
chief secratery
ललितपुर। जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव आलोक रंजन के एक दिवसीय जनपद भ्रमण को देखते हुए डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम मसौरा कलां मेेेें पूरी ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए अब तक की तैयारियों के बारे में विभागवार जानकारी हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड स्थल पर आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सुरक्षा से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोमलता यादव व उप जिलाधिकारी ललितपुर से वीआईपी वाहनों की उपलब्धता और पार्किंग आदि के संबंध में जानकारी ली। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी से खानपान आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने मुख्य सचिव के आवागमन मार्ग के बारे में अब तक की तैयारी के संबंध में अवगत कराया। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता से पेयजल की व्यवस्था, विद्युत के अधिशाषी अभियंता विद्युत से निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने पंडाल व माइक व्यवस्था तथा साफ-सफाई के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अपराह्न मसौरा कलां पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक  मो. इमरान, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र,  उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कार्यक्रम
मुख्य सचिव आलोक रंजन 13 फरवरी को सुबह 9.45 बजे ललितपुर स्थित हेलीपेड स्थल पर आएंगे। सुबह 9.50 बजे डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम मसौराकलां जाएंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे के मध्य ग्राम मसौरा कलां में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण, भौतिक सत्यापन व जन सामान्य से वार्ता करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन ललितपुर के लिए प्रस्जथान कर जाएंगे। सुबह 11 बजकर 15 बजे तक पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। यहां से झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed