फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chief Minister inaugurated fire station and residential building

Lalitpur News: अग्निशमन केंद्र व आवासीय भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Fri, 01 Mar 2024 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated fire station and residential building
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर 1349 करोड़ की लागत से बने फायर स्टेशन व आवासीय भवन का लोकार्पण वर्चुअली किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि नव निर्मित अग्निशमन केंद्र से कोई घटना होने पर लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि फायर स्टेशन व आवासीय भवन की आवश्यकता को सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि अग्निशमन केंद्र का नया प्रशासनिक भवन बन गया है। इसमें कार्यालय और गाड़ियों के रखने के लिए गैराज है। साथ ही यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरने के प्रबंध होने से काफी सुविधा हो गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, एएसपी अनिल कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ मतलूब हुसैन, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
47 सालों से समस्याओं से जूझ रहे थे अग्निशमन कर्मी
22 जून 1977 को अग्निशमन केंद्र की स्थापना की गई थी, लेकिन संसाधनों की कमी होने से यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारियों के लिए न तो बैठने का उचित प्रबंध था और न ही व्यवस्थित कार्यालय। कर्मचारियों के आवास भी जर्जर हो गए थे। इसे देखते हुए शासन ने जिला मुख्यालय पर 1349 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र बनाने की कार्ययोजना को स्वीकृति दी। वर्ष 2021 में नवीन अग्निशमन केंद्र बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसमें आवासीय भवन व अग्निशमन केंद्र का प्रशासनिक भवन व गैराज बनकर तैयार हो गया। प्रशासनिक भवन को फूलों की मालाओं और आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
चार तहसीलों में बनेगा फायर स्टेशन, जमीन चिह्नित
जिला मुख्यालय से दूरी और संसाधनों की कमी के चलते तालबेहट, महरौनी, पाली और मड़ावरा क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के दौरान लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा शासन के निर्देश पर इन चारों तहसीलों में फायर स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन ने बताया कि इन चारों तहसीलों में जल्द ही यहां फायर स्टेशन बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed