फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chief Forest Conservator inspected the plantation of Bar Range

Lalitpur News: मुख्य वन संरक्षक ने बार रेंज के पौधारोपण का किया निरीक्षण

Sun, 07 Jan 2024 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Forest Conservator inspected the plantation of Bar Range
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्य वन संरक्षक केके सिंह ने बार रेंज में हुए पौधारोपण का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पांच हेक्टेयर में विशेष संरक्षित पौधारोपण की स्थिति को परखा। मुख्य संरक्षक ने 5-15 के पौधारोपण का अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, इसमें उन्होंने ऐसा स्थल चयन करने के लिए कहा था, जहां 20 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया हो, जबकि पांच हेक्टेयर पर तार बाड़ी कर विशेष संरक्षण के आदेश जारी किए थे। यहां सभी फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए थे।

बार वन क्षेत्र में 20 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया था। मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर यहां की पांच हेक्टेयर भूमि को विशेष संरक्षित करते हुए यहां फलदार पौधे जैसे आंवला, अमरूद, आम आदि के पौधे लगाए गए थे। इस पूरी भूमि पर तारबाड़ी लगाई गई है। साथ ही यहां पौधों के सिंचाई व रखवाली के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्य वन संरक्षक ने इस पूरे पौधारोपण का निरीक्षण किया, वहां व्यवस्थाओं को चौकस पाया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, उप प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सिरीन सिद्दकी एवं वन क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed