{"_id":"6639584d12e2e07e280b6964","slug":"chhattisgarh-special-was-late-by-18-hours-and-gorakhpur-special-by-1140-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114307-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ 18 घंटे और गोरखपुर स्पेशल 11:40 घंटे लेट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ 18 घंटे और गोरखपुर स्पेशल 11:40 घंटे लेट आई
विज्ञापन
मालवा और कुशीनगर समेत सात ट्रेनें घंटों देरी से आने पर यात्री हुए परेशान
भीषण गर्मी में यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों करना पड़ रहा ट्रेन का इंतजार
ललितपुर। दूरदराज से आने वाली ट्रेनों के संचालन में सोमवार को सुधार नजर नहीं आया। सोमवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18.08 घंटा लेट आई तो गोरखपुर स्पेशल 11.40 घंटा लेट आने से भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए। गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र से आए यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर सारा दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को मां वैष्णोदेवी कटरा से आंबेडकर नगर जाने वाली 12920 मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4.21 बजे से 9.23 घंटा लेट दोपहर 1.39 बजे आई जिससे भोपाल और उज्जैन जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोकमान्य टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस रविवार शाम 5.59 बजे आना चाहिए था लेकिन ट्रेन 9.16 घंटे लेट सोमवार सुबह 3.15 बजे आई। अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सोमवार शाम 2.46 आना चाहिए थी लेकिन ट्रेन 18.08 घंटा लेट मंगलवार सुबह 8.54 बजे आएगी जिससे भोपाल, रायपुर होकर बिलासपुर जाने वाले यात्री सारी रात प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। इधर दादर से गोरखपुर जाने वाली 01027 गोरखपुर स्पेशल सुबह 7.55 बजे से 11.40 घंटा लेट होकर शाम 7.37 बजे स्टेशन पर आई। वहीं सीतापुर से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली 12108 सुपर फास्ट एक्सप्रेस सुबह 5.05 बजे से 11.23 घंटा लेट शाम 6.29 बजे आई। अमृतसर से हजरत साहेब नाड़ेड को जाने वाली 12716 सचखंड एक्सप्रेस शाम 7.56 बजे आनी थी लेकन यह ट्रेन 6.12 घंटा लेट चलकर रात 2.08 बजे आ सकी। वहीं विशाखापट्म से अमृतसर जाने वाली 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस शाम 3.26 बजे आनी थी लेकिन ट्रेन 8.36 घंटा लेट होने से रात 12.02 बजे आ सकी। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
00000
बोले यात्री
फोटो-49
धौर्रा से छत्तीसगढ़ से जाना था लेकिन ट्रेन 18 घंटे लेट है। मेमू से ललितपुर जाना पड़ रहा है। उसके बाद कौन सी ट्रेन मिलेगी, इसका पता नहीं है। ट्रेन लेट होने से बहुत परेशानी हो रही है। - लालता राय, यात्री
विज्ञापन
फोटो-50
ट्रेनों के लगातार लेट होने से आगे की यात्रा प्रभावित हो गई है। रेल प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि प्रमुख ट्रेनें कई दिनों से लगातार लेट हो रही हैं। - इंद्रपाल, यात्री