{"_id":"583b34d94f1c1b5e29088855","slug":"chhatarpur-lalitpur-track-rail-link-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक की निगरानी कड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक की निगरानी कड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक की निगरानी कड़ी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर-छतरपुर रेलवे ट्रैक की 1100 चाबियां निकलने के बाद सतर्क रेलवे ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। आरपीएफ और इंजीनियरिंग स्टाफ को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छह दिन पूर्व छतरपुर से ललितपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग करने के दौरान रेलवे कर्मियों को पटरियों की कई किलोमीटर तक चाबियां गायब मिली थीं, जिसकी जानकारी मिलने पर मंडलीय अधिकारियों ने पूरी जानकारी तलब की थी।
जांच के दौरान ललितपुर से छतरपुर के बीच रेल ट्रैक की 1100 चाबियां निकलने की बात सामने आई थी, जिससे रेलवे में हड़कंप की स्थिति है। इसकी जांच आरपीएफ महोबा और झांसी क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के साथ ही ललितपुर से छतरपुर रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। ललितपुर से छतरपुर रेलवे स्टेशन के मध्य आरपीएफ और रेलवे इंजीनियरिंग स्टाफ को अधिक सतर्कता के साथ रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
ऐसे में अब आरपीएफ और इंजीनियरिंग स्टाफ अधिक कर्मियों के साथ ज्यादा पेट्रोलिंग करेगा।
पहले भी निकली थीं सैकड़ों चाबियां
ललितपुर। ललितपुर से टीकमगढ़ के मध्य रेलवे ट्रैक की चाबियां निकलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी उक्त रेल ट्रैक पर सैकड़ों की संख्या में रेल पटरियों की चाबियां गायब हो गई थीं। लेकिन रेलवे स्टाफ की सुस्ती व पेट्रोलिंग में कमी के चलते दूसरी बार पटरियों की चाबियां निकलने की घटना घटित हुई है।
ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक से चाबियां निकलने की जानकारी के बाद रेल ट्रैक पर सुरक्षा के चलते पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसके लिए आरपीएफ व इंजीनियरिंग स्टाफ अब पहले से अधिक पेट्रोलिंग कर पटरियों की स्थिति जांचेंगे।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी।