फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chhaprat residents demanded compensation from the Irrigation Minister.

Lalitpur News: सिंचाई मंत्री से छपरटवासियों ने की मुआवजा देने की मांग

Fri, 23 Jan 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chhaprat residents demanded compensation from the Irrigation Minister.
- न परिसंपत्तियों का मुआवजा मिला न जोत का, चक्कर काटने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन/ललितपुर। तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भौंरटबांध के डूब क्षेत्र के लोगों ने जोत व परिसंपत्तियों के मुआवजा की मांग को लेकर सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ग्राम छपरट के लोगों ने सिंचाई मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव की लगभग 407 एकड़ भूमि भौरट बांध के लिए अधिग्रहण की गई है। लेकिन, अधिग्रहित की गई जमीन का अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। यही नहीं बोर, हैंडपंप, फलदार, इमारत, वृक्ष आदि का भी मुआवजा नहीं दिया है। साथ ही आवासीय पुर्नवास का पैसा नहीं दिया गया है। कई पुराने मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जो गिरने की स्थिति में आ गए हैं। ऐसे में तत्काल मुआवाजा देकर कॉलोनी में आवास आवंटन किए जाए। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए। गांव में लगभग आठ लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से दिया गया, जबकि वर्तमान में कृषि योग्य भूमि 15 लाख रुपये प्रति एकड़ मिल रही है। ऐसे में मुआवजा की राशि बढ़ाई जाए। वहीं, 40 गांव में गहराए पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस दौरान जगदीश सिंह, रामस्वरूप परिहार, राजकुमार, जानकी, घंसू, भगवत, रामकली, बड़ीबहू, मानकुंवर, गुड्डीबाई, जखौराबाई, ग्यासीराम, चंद्रभान, मानकदास, गज्जू मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
15 गांव की 3265 एकड़ भूमि बनी बाधा
ग्राम भैरा, सतलींगा, भौंरट, छपरट, गगनियां, गुंदरापुर, दिगवार, पठा, सकरौनी, वेदपुर, मिदरवाहा, पचौड़ा, मुड़िया, बम्हौरीघाट और किसरदा आदि गांव की लगभग 3265 एकड़ भूमि पर भौरट बांध का निर्माण किया जा रहा है। इस बांध के निर्माण होने से 15 गांव बांध के निर्माण से प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed