फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Check your names in the voter list by visiting the booth: DM

वोटर लिस्ट में अपने नामों की करें बूथ पर जाकर पड़ताल: डीएम

Tue, 23 Jan 2024 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Check your names in the voter list by visiting the booth: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर। वोटर लिस्ट में अपने नामों की जांच बूथ पर जाकर कर सकते हैं। अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो अपना नाम जुड़वा सकते हैं। यह बातें पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पुनरीक्षण के लिए वोटर लिस्ट का प्रकाशन करा दिया गया है।



जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्टों का प्रकाशन हो चुका है। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार 872 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 5906 पुरुष व 5965 महिला शामिल हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 90 हजार 836 हो गई है। महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार 852 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 7441 पुरुष व 7410 महिला शामिल हैं। महरौनी में कुल मतदाता की संख्या 4 लाख 57 हजार 363 हो गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26 हजार 724 मतदाता हैं। साथ ही कुल मतदाताओं की संख्या 9 लाख 48 हजार 199 दर्ज की गई है। थर्ड जेंडर के 40 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के नए सॉफ्टवेयर में डबल नाम जो दर्ज हैं, उन्हें ट्रेस कर लिया जाता है, साथ ही इसकी सूचना दोनों बूथ के बीएलओ के पास होती है। मतदाता जहां के लिए भी वोटर रहना चाहता है, उसका दूसरी जगह से नाम हटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अंतरिम सूची प्रकाशन के बाद सभी बूथों पर तहसील व निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। वोटर वहां जाकर अपने नाम की स्थिति की जानकारी ले सकता है। अभी नाम जोड़े जा सकते हैं। मृत वोटरों के नाम हटाने के लिए डोर टू डोर सर्वे हुआ है। दस वर्षों में मृत लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्रों को इसका आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed