{"_id":"6653aeceb3b2674ba1084724","slug":"cesarean-delivery-will-start-soon-in-chc-mehrauni-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115202-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएचसी महरौनी में जल्द शुरू होंगे सिजेरियन प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएचसी महरौनी में जल्द शुरू होंगे सिजेरियन प्रसव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के एक डॉक्टर को भेजा जाएगा।
अब तक यहां सिजेरियन प्रसव की सुविधा न होने से गर्भवतियों को 36 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला महिला अस्पताल आना पड़ता है। कई महिलाएं 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ जाती हैं। लेकिन, अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही सुविधाएं मुहैया होने जा रही हैं। ऑपरेशन थिएटर का निर्माण पहले ही पूर्ण हो चुका है। शासन ने बीते वर्ष एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को नियुक्त किया था, जो वर्तमान में जिला अस्पताल से संबद्ध हैं। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। जून के प्रथम सप्ताह में सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू हो जाएगी।
-- -- -- --
मड़ावरा क्षेत्र की महिलाओं को भी होगी सुविधा
महरौनी सीएचसी में यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को तो लाभ मिलेगा ही, मड़ावरा ब्लॉक की गर्भवतियों को भी लाभ मिलेगा। वह मड़ावरा से आकर महरौनी में सिजेरियन प्रसव करा सकेंगी। इससे समय बचेगा और घर के पास में ही प्रसव की सुविधा मिलेगी।