फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cesarean delivery stalled in CHC, women worried

Lalitpur News: सीएचसी में सिजेरियन प्रसव ठप, महिलाएं परेशान

Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery stalled in CHC, women worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की कमी के चलते सिजेरियन प्रसव की सुविधा ठप पड़ी है। लंबे इंतजार के बाद बीते साल 15 अगस्त को यहां एक महिला का सिजेरियन प्रसव हुआ था। इसके बाद से यह सुविधा बंद हो गई। अब आसपास की गर्भवतियों को प्रसव के लिए भटकना पड़ रहा है।
सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा न होने से गर्भवतियों को 36 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। कई महिलाएं मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित अस्पताल जाती थीं। दूरी ज्यादा होने के चलते कई महिलाओं को परेशान होना पड़ता था। कई बार तो जान के भी लाले पड़ जाते थे।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रख स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा के लिए ऑपरेशन थिएटर तैयार कराया था। गत वर्ष 15 अगस्त को ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम भैरा निवासी गंगा का पहला सिजेरियन प्रसव कर इसकी शुरुआत की गई थी। इसके बाद सीएचसी पर एक भी सिजेरियन प्रसव नहीं हुआ। गर्भवती महिलाएं फिर परेशानी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
हर माह 20 से 25 महिलाओं को किया जाता है रेफर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पर हर माह 150 से 200 गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। 20 से 25 महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला मुख्यालय या फिर अन्य जगह रेफर किया जाता है।

00000
सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ की है कमी : सीएचसी महरौनी पर महिला रोग विशेषज्ञ और सर्जन की कमी गर्भवती महिलाओं पर भारी पड़ रही है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति जैन 15 अगस्त को पहला सिजेरियन प्रसव कराने के बाद से अवकाश पर हैं। वहीं, केंद्र पर एक मात्र सर्जन डॉ. सिद्धार्थ जैन का स्थानांतरण हो गया। इस वजह से सिजेरियन प्रसव बंद पड़े हैं।
000000
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति जैन मातृत्व अवकाश पर हैं। इस वजह से सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। डॉ. सुंदर सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article