फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cenal side road become shabby

नहर किनारे की सड़क खस्ताहाल, लोग गिरते, उठते निकल रहे

Wed, 06 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
cenal side road become shabby
नहर किनारे रोड पर गडढे ही गडढे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तुवन मंदिर टीला से आजादपुरा नहर किनारे की सड़क की स्थिति काफी खराब है। सड़क पर गड्ढे होने से यहां से लोग उठते गिरते निकलने को मजबूर हैं। सालों से यहां सड़क खराब है, कोई सुध नहीं ले रहा। अब तो सड़क में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। वहीं नहर किनारे करीमनगर की ओर जाने वाली नहर किनारे की सड़क तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। शहर के तुवन टीला से आजादपुरा में नहर किनारे की पूरी सड़क की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुवन टीला से आजादपुरा में नहर किनारे की सड़क की हालत काफी खस्ता है। यहां कई वर्षों से सड़क की मरम्मत तक नहीं की गई है। इसी नहर के दोनों ओर घनी आबादी बस गई है और करीम नगर की ओर जाने पर नहर के बायीं ओर कई बड़ी आवासीय कालोनियां भी बस गई हैं। यह सड़क गोविंद सागर बांध कालोनी क ो जाती है। इस सड़क के दोनों ओर लगभग पांच हजार से अधिक आबादी रहती है, जो रोजाना सड़क खराब होने के कारण परेशान होती है। ऐसा नहीं है कि इस सड़क की स्थिति से जनप्रतिनिधियों या प्रशासनिक अधिकारी अंजान हों। कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का आए दिन इस मोहल्ले में आना-जाना बना रहता है। यहां तक कि इस मोहल्ले में पूर्व बसपा विधायक का आवास भी है और इसी मोहल्ले में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी निवास करते हैं। लेकिन इस सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए कोई खास पहल नहीं किए जाने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां स्थिति इतनी दयनीय है कि नहर किनारे दो पहिया वाहन चालक तो अक्सर गिरकर चोटिल तक होते रहते हैं। कई बार तो सड़क खराब होने की वजह से नहर में भी गिरने का डर बना रहता है, जबकि कुछ लोग नहर में भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

आजादपुरा में नहर के किनारे की सड़क की स्थिति बहुत खराब है। यहां अक्सर गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। कई वर्षों से यहां सड़क ठीक नहीं कराई गई है। -अभय साहू, राहगीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर किनारे सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही बचे हैं, सड़क तो पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जबकि इस मोहल्ले में कई राजनीतिक और प्रशासनिक अफसर रहते हैं। इसके बाद भी सड़क की स्थिति सुधरवाए जाने को कोई पहल नहीं होने से आए दिन उसी खराब सड़क से परेशान होकर निकलना पड़ रहा है।-गनेश सेन, राहगीर।

नहर किनारे या आसपास रहने वालों को यहां से निकलना मजबूरी है। यहां बारिश में तो अक्सर गड्ढे पानी से भर जाते हैं और दूसरा वाहन पास से निकलने पर या अचानक वाहन के पहिए ही गड्ढे में जाने से कीचड़ युक्त पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार तो गड्ढे में वाहन फंसने से गिर भी जाते हैं। सड़क नहीं बनने से आए दिन परेशानी हो रही है। -दीपक, राहगीर।

नहर किनारे रोड पर गड्ढों में भरा पानी

नहर किनारे रोड पर गड्ढों में भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed