{"_id":"6a89fe36eb278fe0490fc78d","slug":"cement-factory-and-solar-plant-to-be-set-up-in-the-district-danish-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161785-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सीमेंट फैक्टरी और सोलर प्लांट होंगे स्थापित : दानिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सीमेंट फैक्टरी और सोलर प्लांट होंगे स्थापित : दानिश
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जनपद में जल्द ही सीमेंट फैक्टरी और सोलर पावर प्लांट स्थापित होंगे। इन परियोजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में बल्क ड्रग फार्मा पार्क भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें आने वाले समय में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के निवेश की संभावना है। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
अंसारी ने कहा कि योगी सरकार में ललितपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। सरकार किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जिले के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री करीब दो माह पहले जिले में आए थे और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में लोगों ने जमीन, विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान अधिकांश चिकित्सकों के उपस्थित नहीं रहने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानाचार्य को चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करेंगे। ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सौजना गांव के शहीद चरन सिंह के नाम पर पार्क बनाए जाने का मामला दो वर्ष बाद भी लंबित होने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग से लिखित जवाब मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। शहीद के नाम पर खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और वह स्वयं इसका शुभारंभ करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वंदे मातरम पर विवाद नहीं होना चाहिए
वंदे मातरम के कुछ छंदों के गायन को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। यह देश का गुणगान करने वाला गीत है। उन्होंने वंदे मातरम के अर्थ की भी जानकारी दी और कांग्रेस पर निजी स्वार्थ के लिए इसका विरोध करने तथा देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
खोदी गई सड़कों की जल्द होगी मरम्मत
अमृत भारत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की खराब स्थिति पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल निगम की ओर से सड़कों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जल्द ही सभी सड़कों का रेस्टोरेशन पूरा कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों तक जाने वाले खराब संपर्क मार्गों के सवाल पर भी उन्होंने जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।