फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   celebrated vajpai birthday

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस मनाया

Wed, 26 Dec 2018 02:21 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 26 Dec 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
celebrated vajpai birthday
atal bihari vajpai birthday - फोटो : amarujala
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर संसदीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने याद कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके मार्ग पर चलने का आवाह्न किया। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता रहे, जिन्हें विपक्षीदल भी उतना ही मान्य देते थे जितना की पक्ष बाले। बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि अटल की याददाश्त काफी अच्छी थी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा पर जब कोई बड़ी समस्या आती थी तो सारी पार्टी उन्हें आगे कर राय लेती थी। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि परमाणु संयंत्र के मामले में उन्होंने संसार के सबसे विकसित देश अमेरिका के विरोध की भी परवाह नहीं की। जिला विस्तारक सचिन तिवारी ने कहा कि वे महान कवि भी थे और उन्होंने प्रखर ओज की कविताएं भी लिखी हैं। प्रेमचंद्र पटैल, वीरेंद्र सिंह निरंजन, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्षरजनी साहू, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, अनिल जैन अंचल, अजय पटैरिया, देवेंद्र गुरु, रामेश्वर सड़ैया, रत्नेश तिवारी,डा दीपक चौबे, आलोक चौबे, सुरेश कोंते, गौरव गौतम, हरीओम निरंजन, आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार चूना, हरिश्चन्द्र रावत, अजय साईकिल, महेश भैया, अनुराग शैलू, मनीष अग्रवाल, अशोक पंथ, श्यामविहारी कौशिक, जिलाध्यक्ष  किरन सैन, राखी ताम्रकार, शहनाज बानो, गौरव चौधरी, डा. तेजस्व श्रीवास्तव, फहीम वेग, अभय जैन, दीपक वैध, प्रदीप खटीक, सुखदयाल अहिरवार, रुपेश साहू, शिवम साहू, आशीष सैनी, अनुज शर्मा आदि सम्मिलित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed