{"_id":"63ff91dfa32415c54b003924","slug":"celebrated-birthday-of-lalitpur-by-cutting-cake-and-distributing-sweets-lalitpur-news-jhs239877037-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: केक काट और मिठाई बांटकर मनाया ललितपुर का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: केक काट और मिठाई बांटकर मनाया ललितपुर का जन्मदिन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ जिले का 49वां स्थापना दिवस मनाया गया। शिक्षण संस्था और व्यापार मंडल ने केक काटा तो जिला बार एसोसिएशन, अन्नपूर्णा भोजनशाला की ओर से मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन ललितपुर महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों के अतिरिक्त प्रशासन को भी पहल करना चाहिए।
शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को बुलंदी पर ले जाएंगे : आरएन यादव
ललितपुर। बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में बुधवार को ललितपुर का 49 वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया।
महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. आरएन यादव ने मानचित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वर्ष 1974 में जब वह नेहरू महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे, तब ललितपुर झांसी जनपद के अंतर्गत आता था। उस समय ललितपुर को जिला बनाने की मांग उठ रही थी इसी बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने एक मार्च 1974 को सभा के दौरान ललितपुर को जनपद घोषित किया था। आज 49वीं वर्षगांठ पर हम संकल्प ले कि शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को बुलंदी पर ले जाएंगे। प्राचार्य डॉ मनजीत सिंह ने बताया कि जनपद के स्थापना दिवस की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित कर हम सभी को स्मरण कराया है। इन 49वर्षों में जनपद ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और विद्युत आदि सभी क्षेत्रों में प्रग ति की है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समक्ष शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
युवा अधिवक्ताओं ने स्थापना दिवस पर की चर्चा
ललितपुर। युवा अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में कचहरी परिसर में ललितपुर स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जनपद के ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर चर्चा की। इस मौके पर अध्यक्ष पवन कुमार तिवारी ने कहा कि 49 सालों में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए। उम्मीद है कि इस साल जनपद को मेडिकल कॉलेज सहित कई उपलब्धियां मिल जाएंगी। संगोष्ठी का संचालन अरमान कुरैशी और आभार विजय कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर आरएस छतवाल, विवेक सक्सेना, वेद प्रकाश राय, मुस्तकीम खान, केहर सिंह परिहार, मधुसूदन श्रीवास्तव, उमेश सोनी, प्रदीप पाराशर, वरुण मिश्रा, सौरभ शर्मा, विजय पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
ललितपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने जगदीश मार्केट स्थित कार्यालय में केक काटकर जनपद का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि 49 साल पहले ललितपुर जनपद की स्थापना हुई थी लेकिन अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आज का दिन महोत्सव के रूप में मनाने की जरूरत है जिससे आज का दिन भावी पीढ़ी भी याद रखे। इस मौके पर अनिल जैन अंचल, नवीन सिंघई, आलोक जैन मयूर निवर्तमान सभासद, लखन अग्रवाल, महेश जैन, केदारनाथ तिवारी, अनिल बबड़ी, हेमंत, उपेंद्र एंजिल, हरगोविंद, विजय, नितिन सिंघई आदि मौजूद रहे।
अन्नपूर्णा भोजनशाला में मनाया स्थापना दिवस
ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में चल रहे अन्नपूर्णा भोजनशाला में लायंस क्लब व समिति के सदस्यों ने स्थापना दिवस पर मिठाई का वितरण किया। अन्नपूर्णा समिति के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने कहा कि जनपद का 49वां दिवस मनाना हम सबके लिए गौरव की बात है। इस मौके पर लायन गिरीश साहू, आजम बेग, संजय जैन, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद साहू, अनुराधा मोदी, रामचरन अग्रवाल, बॉबी सरदार आदि मौजूद रहे।
जिले में सभी वर्गों के लिए हो विकास के काम
ललितपुर। जिला बार एसोसिऐशन ने बुधवार को ललितपुर के स्थापना दिवस पर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
जिला बार संघ अध्यक्ष नेमि कुमार जैन ने कहा कि एक मार्च को ललितपुर का स्थापना दिवस बनने पर अधिवक्ताओं तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का आभार जताया था। आज जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। आशा है कि जिले में सभी मजदूर, व्यापारी, किसान सभी के लिए विकास के काम हों। अधिवक्ताओं ने जिला बार भवन में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर महामंत्री संजीव कुमार चौधरी, अधिवक्ता सुरेश खरे, श्रीप्रकाश चौबे, आनंद चतुर्वेदी, हेेमंत चौधरी, श्रीवल्लभ करौलिया, पवन जायसवाल, चरन सिंह, काशीराम कुशवाहा, शंभूदयाल शर्मा, राजाराम खटीक, मनीष मालवीय, जयराम सिंह लोधी, संजीव दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, हरीकृष्ण शुक्ला, बृजेंद्र सिंह चौरान, कांशीराम कुशवाहा, बाबूराम अहिरवार, सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रतीश तिवारी, लखन यादव, रामनरेश दुबे, रमेश अहिरवर, रमाकांत साहू, कपिल तिवारी, कैलाश बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।