फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CDO reprimanded ADO Panchayat and Social Welfare for disorganized files

Lalitpur News: पत्रावली अव्यवस्थित होने पर एडीओ पंचायत व समाज कल्याण को सीडीओ ने लगाई फटकार

Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
CDO reprimanded ADO Panchayat and Social Welfare for disorganized files
- बीडीओ कार्यालय जखौरा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने खंड विकास कार्यालय जखौरा का औचक निरीक्षण किया। जहां पर पत्रावली दुरुस्त न मिलने पर जिम्मेदारों की जमकर फटकार लगाई, साथ ही दो दिन में पत्रावली दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सचिवों व अधिकारियों के साथ सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी दोपहर करीब 12 बजे खंड विकास कार्यालय जखौरा पहुंचे, उन्होंने वहां पर सामान्य पटल, लेखाकार, एडीओ पंचायत, समाज कल्याण, कोआपरेटिव के पटलों का निरीक्षण किया। जहां पर पत्रावली बिखरी पाई गई। किसी भी फाइल पर फ्लैग नहीं था, जिससे पता लग सके कि कौन सी फाइल कहां पर रखी है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई, साथ ही चेतावनी जारी की, अगर दो दिनों में पत्रावली को दुरुस्त नहीं किया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता नदारत मिली, हालांकि सहायिका उपस्थित थी। जिसके लिए उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने विकास खंड में संचालित आवास, मनरेगा, राज्यवित्त, केंद्रीय वित्त आदि योजना की समीक्षा करते हुए, लंबित कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्थल पर खड़े होकर निर्माण कार्य कराएं, जिससे गुणवत्ता में सुधार आए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है, कि अगर किसी कार्य में गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा, डीडीओ अतिरंजन सिंह, डीसी मनरेगा रमेश कुमार, परियोजना निदेशक दीपक यादव, डीसी एनआरएलएम एसपी सिंह, खंड विकास अधिकारी सौरभ बर्नवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed