{"_id":"67b778f21c92c9d8b60cb684","slug":"cbse-students-confused-in-science-questions-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130013-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : विज्ञान के सवालों में उलझे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : विज्ञान के सवालों में उलझे छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सीबीएसई की हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। 230 छात्र उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा को केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। बुधवार सुबह हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। पहलवान गुरुदीन इंटर कॉलेज, एसडीपीएस इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले और कुछ व्यक्तिगत छात्र परीक्षा देने पहुंचे। गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई। 234 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 230 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञान के पेपर में कुछ प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को उलझाए रखा। केंद्र व्यवस्थापक और सचल दल परीक्षा का जायजा लेते रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।