फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CBSE: 223 students appeared for the exam, two remained absent

सीबीएसई : 223 छात्रों ने दी परीक्षा, दो रहे अनुपस्थित

Sat, 15 Feb 2025 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 223 students appeared for the exam, two remained absent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में हुई। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। परीक्षा में पंजीकृत 225 के मुकाबले 223 परीक्षार्थी उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा को केंद्र बनाया गया है। यहां केंद्रीय विद्यालय, एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल और पहलवान गुरुदीन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शनिवार को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र के गेट पर गहनता से तलाशी लेने के बाद छात्रों को जाने दिया गया। सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। सचल दल परीक्षा कक्षों में भ्रमण करता रहा। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

------
सीबीएसई की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हूपेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed