{"_id":"66d4e859cc5e7054240a58b7","slug":"caught-burning-electricity-from-pot-connection-disconnected-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-120172-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कटिया से बिजली जलाते पकड़ा, कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कटिया से बिजली जलाते पकड़ा, कनेक्शन काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार को चेकिंग के दौरान काटे गए बिजली कनेक्शन से गुस्साए मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने बताया कि ट्यूबवेल से अवैध केबल डालकर बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर कनेक्शन काटा गया है।
गल्लामंडी बाईपास उपखंड के अधिकारी पनारी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। शनिवार को शिवधाम कॉलोनी में केबल डली पाई गई। जांच की तो पता चला कि ट्यूबवेल कनेक्शन से अवैध रूप से केबल डालकर मोहल्लावासी बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया। रात में कनेक्शन काटने के विरोध में मोहल्लावासी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों पर पैसों की मांग का आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
-- -
पनारी के शिवधाम कॉलोनी में ट्यूबवेल के कनेक्शन से कई घरों में केबल डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया गया है। कनेक्शन धारक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रिषभ सिंह, उपखंड अधिकारी, गल्लामंडी बाईपास