फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Caught 95 kg of ganja being carried by luxury vehicles

Lalitpur News: लग्जरी गाड़ियों से ढोया जा रहा 95 किलो गांजा पकड़ा

Sun, 20 Aug 2023 01:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 20 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Caught 95 kg of ganja being carried by luxury vehicles
4 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से लाया गया था, एसपी ने टीम को दिया 20 हजार का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उड़ीसा से हाेंडा सिटी व स्विफ्ट डिजायर कार में भरकर लाया गया 95 किलो गांजा पुलिस ने जब्त कर लिया है। चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद हुए गांजे की कीमत पच्चीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस को सूचना मिली कि एक होंडा सिटी व एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीमों ने थाना बानपुर अंतर्गत गोलिया घाट के पास से दोनों कारों सहित चार तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अंकित निवासी ग्राम बिनौरा थाना कोटरा जनपद जालौन, मोहन पटेल निवासी ग्राम मडवां बम्हौरी थाना लहचूरा जनपद झांसी, शत्रुघन निवासी ग्राम मडवां बम्हौरी थाना लहचूरा जनपद झांसी, रूप सिंह निवासी मोहल्ला अलपाई थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने होंडा सिटी कार के अंदर से दो प्लास्टिक की बोरियों से 42 पैकेट व खुले में 10 पैकेट तथा स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से 41 पैकेट बरामद किए। इन पैकेट के अंदर छिपाकर गांजा रखा हुआ था। इस प्रकार से दोनों कारों के अंदर कुल 95 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे को वह लोग उड़ीसा से तस्करी कर ला रहे थे। इस गांजे को वह लोग उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी ने गांजा तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।

पुलिस से बचने के लिए बदलते थे कारों की नंबर प्लेट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से कारों के जरिए गांजे की तस्करी करने को लेकर वह पुलिस की पकड़ में न आ सकें, इसके लिए वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से उत्तर प्रदेश के सुनसान रास्तों का प्रयोग करते हैं। पुलिस से पकड़े जाने के भय व उन्हें धोखा देने के लिए वह लोग कारों की नंबर प्लेटों को भी बदलते रहते हैं।


इस टीम को मिली सफलता
गांजा तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बानपुर राजपाल सिंह, एसओजी प्रभारी राजकुमार, सर्विलांस प्रभारी सतीश कुशवाहा, उपनिरीक्षक रायबहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, जिनेंद्र सिंह, आनंद कुमार, शीलेंद्र सिंह, शिववीर सिंह, नरेंद्र बघेल, मनोज कुमार, शरद कुमार, स्वदेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed