{"_id":"6638015aafa38e0998095924","slug":"case-registered-for-theft-in-jewelers-shop-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114260-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बा पाली के बालाबेहट रोड पर हीरा एजेंसी के पास रहने वाले राकेश पटेरिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पाली में मुख्य बाजार में रामराजा ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी की उसकी दुकान है। तीन मई की रात को वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। इस बीच रात में चोर दुकान के पीछे स्थित मकान के अंदर दाखिल हुए और यहां दुकान की पीछे वाली दीवार में छेद कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 12-15 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
-- -- -- -
सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस: चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी साथ ले गए थे। इस कारण पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। अब पुलिस सुराग लगाने के लिए कस्बा पाली में मकान, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। एसओजी और सर्विलांस टीम भी इसमें लगी हैं।