Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against three accused in connection with the seizure of suspicious DAP fertilizer

Lalitpur News: संदिग्ध डीएपी पकड़ी जाने के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट

Thu, 05 Nov 2026 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three accused in connection with the seizure of suspicious DAP fertilizer
ललितपुर। पूराकलां क्षेत्र में 45 बोरी संदिग्ध डीएपी पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना पूराकलां पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार चौरसिया ने थाना पूराकलां पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को ग्राम धमना-सारसेड़ में संदिग्ध उर्वरक की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर छापामारी की गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्राम धमना में किसान गुरुदयाल के घर छह बोरी डीएपी इफको मिली। गुरुदयाल ने बताया कि यह बोरियां रोहित राजा ने उपलब्ध कराई थीं। टीम ने रोहित राजा के घर जांच की। वहां 11 बोरी डीएपी इफको और 28 बोरी डीएपी आईपीएल मिली। ये उर्वरक संदिग्ध प्रतीत हुए। कुल 45 बोरी डीएपी उर्वरक जब्त कर उसके नमूने लिए गए।
विज्ञापन


00000000

आरोपियों पर कार्रवाई

पूछताछ में रोहित राजा डीएपी खरीदने से संबंधित कोई बिल नहीं दे सका। उसने बताया कि यह डीएपी पूराकलां निवासी गजेंद्र सिंह और संजू ने उपलब्ध कराई थी। रोहित राजा के लिखित बयान भी लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर तहरीर दी। थाना पूराकलां पुलिस ने रोहित राजा, गजेंद्र सिंह और संजू के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed