फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against superintending engineer for cyber fraud

Lalitpur News: अधीक्षण अभियंता से साइबर फ्राड में केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case registered against superintending engineer for cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को डिजिटल अरेस्ट कर पुत्र के दुष्कर्म के मामले में पकड़े जाने और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये खाते में डलवाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल उमेश चंद्र ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 जुलाई को वह अपने कार्यालय में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया। अपने आप को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसने कहा कि उनका पुत्र अपने दोस्त के साथ एक होटल में दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। पुत्र को बचाने के लिए 25000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। अधीक्षण अभियंता ने अपने एक परिचित से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद पुन: 25000 रुपये मांगा तो फिर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अनेकों बार अलग-अलग खाते में और रुपये ट्रांसफर कराने को कहा तो उन्हें फ्रॉड होने का शक हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed