फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against five people, including a young woman, in connection with a young man's suicide.

Lalitpur News: युवक आत्महत्या प्रकरण में युवती समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five people, including a young woman, in connection with a young man's suicide.
-प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश और प्रताड़ना का आरोप, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। कस्बे में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
मड़ावरा निवासी अरविंद झा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई राजेंद्र का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहे थे। आरोप है कि इसी संबंध को लेकर चंदन सिंह, छोटू, सौरभ खटीक, मनीष खटीक निवासी ग्राम रनगांव तथा कालू सिंह निवासी मड़ावरा उससे रंजिश रखते थे।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उक्त लोग राजेंद्र को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर राजेंद्र ने 16 जुलाई की रात अपनी प्रेमिका के घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed