फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case of rape by taking a woman to a hotel in the name of getting a job

Lalitpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा

Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case of rape by taking a woman to a hotel in the name of getting a job
- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना नाराहट अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपने पिता के साथ महरौनी क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जाती थी। इसी बीच इमरान हाशमी निवासी तालाब, महरौनी ने उसके पिता से उसकी प्रशंसा करते हुए उसे नौकरी करने लायक बताया। आरोपी इमरान उसके गांव आता-जाता था। इस कारण से उसके पिता से परिचित था। कुछ माह पूर्व आरोपी ने उससे नौकरी लगवाने की बात कही और अपने फोन पर अर्चना नाम की एक महिला से बात कराई। महिला ने उससे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति और चार पासपोर्ट साइज के फोटो मांगे। 16 अप्रैल 2024 को आरोपी इमरान हाशमी उसे और दो अन्य लड़कियों को चार पहिया कार में बैठाकर लखनऊ ले गया था। यहां उनको एक होटल में अलग-अलग कमरों में ठहराया। रात के समय आरोपी इमरान ने उसे नशीली दवा खिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली थी। अगस्त 2024 में आरोपी ने अश्लील वीडियो दिखाकर उस पर दबाव बनाया और नियुक्ति पत्र देने के नाम पर पुन: लखनऊ ले गया था। यहां पूर्व की भांति नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी इमरान हाशमी ने इसी प्रकार अन्य लड़कियों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर रुपये लेने के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed