फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed for commenting against DM

डीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed for commenting against DM
ललितपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक करने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर एक आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और जिलाधिकारी ने भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में सपा समर्थक राजेंद्र सिंह यादव नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी ललितपुर के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई। जिसका संज्ञान लेकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी सोशल मीडिया दिलीप कुमार ने राजेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध धारा आईटी एक्ट के तहत सदर कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से इस प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट साझा की जाती है तो उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed