फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed for appearing in exam by manipulating date of birth

Lalitpur News: जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा देने पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 05:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed for appearing in exam by manipulating date of birth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जन्मतिथि में हेरफेर कर पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन पकड़े गए आराेपी परीक्षार्थी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 31 पीएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान परीक्षार्थी अभिमन्यु ओझा जिसकी जन्मतिथि 4 नवंबर 1999 राज्य बिहार परीक्षा देने पहुंचा। उम्र को लेकर संदेह होने पर बायोमेट्रिक के जरिये चेकिंग की गई। इसके बाद फार्म-8 भरवाकर उसे कक्ष संख्या 5 में परीक्षा देने भेजा गया। उसके मोबाइल की जांच की तो अभिमन्यु ओझा का ड्राइविंग लाइसेंस मिला। उस पर उसका नाम अभिमन्यु ओझा निवासी देवकली थाना ब्रह्मपुर जनपद बक्सर, बिहार और जन्मतिथि 4 नवंबर 1986 अंकित थी। परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी की तो पता चला कि लाइसेंस धारक का नाम अभिमन्यु ओझा जन्मतिथि 4 नवंबर 1986 और पता देवकली थाना ब्रह्मपुर जनपद बक्सर, बिहार अंकित किया।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिमन्यु ओझा को पकड़ लिया गया। अभिमन्यु ने अपनी वास्तविक जन्मतिथि 4 नवंबर 1986 बताई। जन्मतिथि में भिन्नता को लेकर बताया कि उसने हाईस्कूल देवकली बक्सर से वर्ष 2001 में पास की थी। कहीं नौकरी नहीं लगी तो फर्जी कागजात बनाकर हाईस्कूल की परीक्षा करम्बर इंटर कॉलेज बलिया से वर्ष 2017 में पास की, जिसमें उसने अपनी जन्मतिथि 4 नवंबर 1999 अंकित कराई थी। आधार कार्ड में भी जन्मतिथि 4 नवंबर 1999 कराई। इसके बाद वह पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 में आवेदन किया और पीएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed