फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   case filed against SHO Pali and four other accused in misdeed case with teenager

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: थानाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मौसी की घिनौनी करतूत भी आई सामने

Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
सार

पाली थाना अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में थानाध्यक्ष एवं चार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एक महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
case filed against SHO Pali and four other accused in misdeed case with teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एफआईआर के बाद एसओ फरार हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में षड्यंत्र की धारा में एक महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


शाम को मौसी उसे थानाध्यक्ष के पास छोड़ गई
किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को चंदन, राजभान, हरिशंकर, महेंद्र चौरसिया उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए। वहां उसे तीन दिन तक स्टेशन के पास गलियों में छिपाकर रखा गया। चारों उससे लगातार दुष्कर्म करते रहे। 26 अप्रैल को चारों आरोपी उसको पाली थाने में दरोगा के पास छोड़कर भाग गए। दरोगा ने पीड़िता को मौसी को सौंप दिया। मौसी ने उसे दूसरे गांव में भेज दिया। 27 अप्रैल को फिर से उसे थाने बुलाया गया और बयान दर्ज किया गया। शाम को मौसी उसे फिर थानाध्यक्ष के पास छोड़ गई।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया
आरोप है कि थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मौसी के पास भेज दिया गया। इसकी सूचना  माता-पिता को नहीं दी गई। पीड़िता को 30 अप्रैल को फिर थाने बुलाकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड लाइन में किशोरी ने पूरी आपबीती बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने थानाध्यक्ष पर दुष्कर्म और भोपाल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

एक किशोरी शिकायत लेकर आई थी। उसने थानाध्यक्ष और चार लड़कों द्वारा दुष्कर्म की बात कही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। थाना इंचार्ज को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। -निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed