{"_id":"68813cd188de7adb3707ecc0","slug":"case-filed-against-four-for-misbehaving-with-kanwariyas-two-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139537-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कांवड़ियों से अभद्रता करने पर चार पर मुकदमा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कांवड़ियों से अभद्रता करने पर चार पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- एमपी के जटाशंकर से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों से थाना बानपुर के ग्राम छिल्ला में हो गई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम छिल्ला में मंगलवार की रात कांवड़ियों से अभद्रता करने पर पुलिस ने आरोपी रूपेश, रोहित निवासी ग्राम छिल्ला व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित कांवड़ियां राहुल निवासी ग्राम कल्यानपुरा ने बताया कि 22 जुलाई को वह व उसके गांव के कई लोग जटाशंकर मंदिर जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश से अपने गांव कांवड़ लेकर आ रहे थे। रात को वह थाना बानपुर के ग्राम छिल्ला में बस स्टैंड पर पहुंचे। तभी ग्राम छिल्ला निवासी रूपेश व रोहित अपने दो साथियों के साथ आए। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। चीख पुकार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में वह चोटिल हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
-- -- --
मारपीट से आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर दिया था धरना
ग्राम छिल्ला में मंगलवार की रात को कांवड़ियों के साथ अभद्रता करने और मारपीट होने के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने सड़क पर ही हंगामा करते हुए धरना देना शुरू कर दिया था। सूचना पर थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आक्रोशित कांवड़ियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद कांवड़िया शांत हुए थे और अपनी कांवड़ लेकर ग्राम कल्यानपुरा के लिए रवाना हो गए थे।