{"_id":"684f13e9ee27d8d51c08e814","slug":"case-filed-against-16-named-and-60-unknown-persons-for-blocking-the-road-by-placing-dead-body-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-137183-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शव रखकर जाम लगाने पर 16 नामजद, 60 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शव रखकर जाम लगाने पर 16 नामजद, 60 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
- तेरई फाटक चौकी प्रभारी की तहरीर पर हुई कार्रवाई, करीब चार घंटे से अधिक समय तक लगा रहा था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तेरई फाटक चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह परमार की तहरीर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने वाले 16 नामजद व महिलाओं सहित लगभग 60 अज्ञात लोगों पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है।
तहरीर में उपनिरीक्षक मानवेंंद्र सिंह ने बताया कि 13 जून को जमालपुर में सुखलाल सहरिया के शव के आने की सूचना पर रोहित सिंह व सूरज सिंह के साथ जमालपुर गया था। तब पता चला कि सुखलाल सहरिया को ठेकेदार अशोक बरार निवासी जमालपुर अपने साथ रेलवे के कार्य की मजदूरी के लिए पनकी ले गया था। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी गए थे। 13 जून को अशोक बरार शव लेकर आया और तबीयत खराब होने की बात कहकर मौत होने की बात कही। इस पर सुखलाल कलार, सतीश कलार, डग्गी राजा, जितेंद्र राजा, विकेंद्र राजा, अभिजीत राजा, सुमित सेन, दीपेंद्र राजा, भज्जू सेन, जगदीश सहरिया, इमरत सहरिया, राजू सेन, प्रेमा सहरिया, रामकुमार कुशवाहा, बहादुर ठाकुर निवासीगण जमालपुर व बृजलाल उर्फ बिजली निवासी ग्राम असऊपुरा और 10-15 महिलाएं सहित करीब 60 लोग अज्ञात ने शव घर के सामने ग्राम जमालपुर में झांसी-ललितपुर राजमार्ग 44 पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। समझाने के बाद भी कोई नहीं माना तो कंट्रोल रूम के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिससे आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गोपनीय तरीके से जानकारी करने एवं मोबाइल फोन में वीडियो एवं फोटोग्राफ के माध्यम से उक्त लोगों के नाम पता ज्ञात हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
0000
मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने ग्राम कड़ेसराखुर्द निवासी कुंवर सिंह लोधी की तहरीर पर मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज किया। तहरीर में पीड़ित ने अवगत कराया कि चाचा शीतल 28 मई को शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाकर अपनी बाइक से ग्राम ककडारी से वापस अपने गांव कड़ेसराखुर्द जा रहे थे। राजमार्ग पर नहर के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संवाद