फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Carelessness during the rainy season can make you sick; take precautions.

Lalitpur News: बारिश के मौसम में लापरवाही बना सकती है बीमार, करें बचाव

Wed, 22 Jul 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Carelessness during the rainy season can make you sick; take precautions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश के मौसम में लापरवाही बीमार बना सकती है। मेडिकल कॉलेज में फंगल इंफेक्शन व अन्य समस्याओं के 20 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं। वहीं, मेडिसन विभाग में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि सावधानी और साफ-सफाई बरतते हुए बीमारियों से बचाव करें।
चर्म रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. उत्कर्ष लाहौरिया ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी में 400 से अधिक मरीज आ रहे हैं। सामान्य दिनों 380 तक आते थे। अब 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। मौसम में आए परिवर्तन से भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें उमस भरी गर्मी से फंगल इंफैक्शन, घमौरियां और खुजली के अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्होने बताया कि संक्रमण होने की स्थिति में दूसरों के कपड़े न उपयोग करने समेत अन्य बचाव व सूती और सूखे कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। वहीं मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि वर्तमान वायरल के अधिक मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ मरीज उल्टी व पेटदर्द व दस्त के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव हो जाता है जिसमें मच्छर पनपते हैं। ऐसे में मच्छरों के काटने से बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अधिक समय तक गीले रहने से फंगल एवं बैक्टीरियल संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन कारण से होती हैं यह बीमारियां
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया - मच्छरों के काटने से।
वायरल बुखार - विभिन्न वायरस के संक्रमण से।
दस्त (डायरिया), हैजा व टाइफाइड - दूषित भोजन या पानी से।
हेपेटाइटिस ए व ई (पीलिया) - दूषित भोजन एवं पानी से।
फूड पॉइजनिंग - दूषित या बासी भोजन के सेवन से।
त्वचा के फंगल एवं बैक्टीरियल संक्रमण - नमी व गंदगी के कारण।
श्वसन संक्रमण (सर्दी, खांसी, फ्लू) – वायरल संक्रमण के कारण।
---
इस तरह करें बचाव
- साफ उबला/फिल्टर किया पानी ही पिएं।
- ताजे एवं स्वच्छ भोजन का सेवन करें।
- घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
- बुखार, दस्त, उल्टी, शरीर पर चकत्ते होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed