{"_id":"67e6ef40d5f9d4659d01a028","slug":"car-fell-20-feet-below-the-highway-three-including-the-driver-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132325-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कार हाईवे से 20 फीट नीचे गिरी, चालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कार हाईवे से 20 फीट नीचे गिरी, चालक सहित तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/बिरधा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से 20 फीट नीचे खेत में जाकर गिरी। कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कार सवार आगरा से सागर लौट रहे थे।
कोतवाली सदर अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर बिरधा बाईपास के समीप शुक्रवार सुबह सागर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 20 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। कार चालक उमेश योगी (40) और उसमें सवार सजल जैन (40) व सौरभ जैन (38) निवासी सागर, मध्य प्रदेश घायल हो गए। चालक को नींद की झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई थी। बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया। घायलों के परिजन भी मौके पर आए और तीनों को लेकर सागर चले गए।