फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   car crashed, one died, three injured

कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, दो घायल

Fri, 12 Mar 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
car crashed, one died, three injured
ग्राम पिपरट-जलंधर मोड़ पर क्षतिग्रस्त पड़ी कार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना मदनपुर के अंतर्गत ग्राम पिपरट-जलंधर मार्ग की मोड़ पर भोपाल से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार सवार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों आपस में मित्र थे और भोपाल में एक मित्र की पुत्री की शादी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी हाजी मोहम्मद रज्जाक (56) पुत्र मोहम्मद रफीक बुधवार को अपने टीकमगढ़ के साथी अज्जू (55) और मोहम्मद इसरार खान (55) के साथ भोपाल में एक मित्र की शादी में कार से गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात्रि में वह टीकमगढ़ के लिए वापस चल दिए। बृहस्पतिवार की सुबह वह मदनपुर के पास धामौनी शरीफ गए और जब वापस लौट रहे थे तो मदनपुर के ग्राम जलंधर व पिपरट के मध्य उनकी तेज रफ्तार कार गाय के सामने आ जाने की वजह से अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिससे कार सवार हाजी मोहम्मद रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अज्जू व इसरार खान घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना मदनपुर पुलिस मौके पर गई और दोनों घायलों को मड़ावरा के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र रिजवान ने बताया कि उनके पिता अपने एक मित्र की पुत्री की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे कि हादसा हो गया। मृतक के तीन पुत्र हैं और वह पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed