फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Car collided with truck while trying to save a cow, two people including the driver injured

Lalitpur News: गाय बचाने में कार ट्रक से टकराई, चालक सहित दो घायल

Wed, 17 Sep 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Car collided with truck while trying to save a cow, two people including the driver injured
ललितपुर। हाईवे पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में सागर से ललितपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। कार चालक सहित दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत थाना मोतीनगर बड़े बाजार निवासी आकाश (32) और आशीष (36) मंगलवार सुबह सागर से ललितपुर की ओर कार से जा रहे थे। कार आकाश चला रहा था। झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर ग्राम मसौरा बैरियर के पास अचानक गाय आने से कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। कार सवार दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------
ई-रिक्शा से बाइक टकराई : शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी राज कुमार शर्मा (38) मंगलवार सुबह अपने साथी सोनू साहू (38) निवासी मोहल्ला तालाबपुरा के साथ बाइक से जा रहे थे। जेल चौराहा के पास बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। दोनों घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article