फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Car collided with standing container after accident, driver killed, four injured

Lalitpur News: हादसे के बाद खड़े कंटेनर से टकराई कार, चालक की मौत, चार घायल

Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with standing container after accident, driver killed, four injured
अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवारों को मारी थी टक्कर
विज्ञापन

फंसे लोगों को मुश्किल से निकाला गया, चारों घायल झांसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शनिवार रात राजमार्ग पर बम्होरीसर के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में भिड़ गई जिससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
जनपद के ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी सरमन अपने भाई जगभान के साथ शनिवार रात करीब 1.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी राजमार्ग पर बम्होरीसर के निकट स्थित एक ढाबे के पास झांसी की ओर जा रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से पीछे से भिड़ गई।
विज्ञापन

इससे कार का अगला हिस्सा कंटेनर में फंस गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक व अन्य लोगों की मदद से कार में फंसे विनोद (26), अरविंद (32) व कार चालक वासू (25) पुत्र गंगाधर निवासी थाना आरमौर जिला निजामबाग तेलंगाना को किसी तरह से बाहर निकाल कर सीएचसी तालबेहट भेजा गया। डॉक्टर ने कार चालक वासू को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कार की टक्कर से घायल बाइक सवार गनेशपुरा निवासी सरमन (32 ) व उसके भाई जगभान (36) को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चारों घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक कार चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, लोगों ने बताया कि कार की स्पीड इतनी तेेज थी कि कार कंटेनर के पिछले भाग में बुरी तरह से फंस गई थी। कार के तीन पहिये तक फट गए थे। कार में फंसे घायलों को निकालने में लोगों को काफी मेहनत करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed