फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Candidates going for driver recruitment will be able to travel free in bus.

Lalitpur News: चालक भर्ती में जा रहे अभ्यर्थी बस में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा

Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Candidates going for driver recruitment will be able to travel free in bus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिवहन निगम 250 बस चालकों की भर्ती करने जा रहा है। भर्ती आज झांसी स्थित हंसारी रोडवेज डिपो में होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदास ने बताया कि भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में निशुल्क आने व जाने की सुविधा मिलेगी।

विभाग में चालकों की कमी बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए चालकों की भर्ती की जा रही है। 10 व 11 दिसंबर को झांसी में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। कुल 250 चालकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती में प्रतिभाग करने जा रहे युवाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वापसी में भी किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन

---
ललितपुर को मिलेंगे 100 चालक : ललितपुर डिपो का संचालन होने पर 100 चालक जिले को भी मिलेंगे। इससे डिपो संचालन में चालकों की कमी आड़े नहीं आएगी।
---
250 चालकों की भर्ती के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। चयनित चालकों को एक सप्ताह झांसी में ही प्रशिक्षण देकर ड्यूटी दी जाएगी।
- रामदास, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article