फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   canal closed state ministe interfare

राज्यमंत्री ने नहर बंद कराकर किसानों के हक पर डाला डांका

Thu, 03 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
canal closed state ministe interfare
नहर बन्द हो जाने से किसान पम्प की रखवाली करता किसान - फोटो : LALITPUR
महरौनी/ ललितपुर। महरौनी के विधायक और श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के दखल से सिंचाई विभाग का रोस्टर धरा का धरा रह गया और टीकमगढ़ रजवाहा को बंद करा दिया गया। उस माइनर को खोल दिया गया है, जो नहर एक माह पहले संचालित हो चुकी है। इससे सात गांवों के किसानों को सिंचाई के लाले पड़ गए हैं। इससे उनमें आक्रोश है। उधर, राज्यमंत्री का कहना है कि किसानों की मांग पर महरौनी रजवाहा को चालू कराया गया है।
विज्ञापन

जामनी बांध से महरौनी रजवाहा व टीकमगढ़ रजवाहा दो माइनर निकले हैं। टीकमगढ़ रजवाहा से ग्राम कुम्हैड़ी, जखौरा, बम्हौरी बहादुरसिंह, अगौरा, असोरा और पाली समेत सात गांवों में सिंचाई होती है। सिंचाई के लिए 22 नवंबर को टीकमगढ़ रजवाहा खोली जानी थी, लेकिन तय तिथि पर नहीं खोली गई और रोस्टर में परिवर्तन करके 30 नवंबर की शाम को चार बजे पानी छोड़ा गया। नहर खुलते ही किसान सिंचाई करने के लिए खेतों में पहुंचे। दोपहर तक नहर चल पाई और उसे बंद करा दिया गया। इसकी जगह महरौनी रजवाहा नहर को दोबारा खोल दिया गया।
विज्ञापन

नहर बंद होने से किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उनका कहना था कि राज्यमंत्री के आदेश पर नहर को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कर्ज लेकर मटर खरीदी है। 25 दिन में पानी देना था, लेकिन 48 दिन बाद नहर खुलते ही बंद कर दी गई है। इससे मटर की फसल सूखने के आसार हैं। किसानों के साथ मंत्रीजी ने इंसाफ नहीं किया है।
- धनीराम, कुम्हैड़ी
--------
मंत्री ने टीकमगढ़ रजवाहा को खुलते ही बंद कराने और महरौनी रजवाहा को दोबारा खुलवाने से लोगों में आक्रोश है। मंत्रीजी को सभी के साथ समानता रखनी चाहिए।
- विवेक कुमार शर्मा, कुम्हैड़ी
------
फसल में फूल आना शुरू हो गए हैं, फसलों को पानी की आवश्यकता है। लेकिन, टीकमगढ़ रजवाहा खुलते ही मंत्री ने बंद कर दिया है।
- टुडे़लाल, जखौरा
-------
मेरे पावर में नहर खुलवाना नहीं है। मुझे नहीं पता कि किसके आदेश पर नहर बंद की गई है।
- मोहम्मद कमर
उपजिलाधिकारी
महरौनी
--------
राज्यमंत्री के कहने पर टीकमगढ़ रजवाहा को बंद किया गया है। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।
- शरद कुमार
अधिशाषी अभियंता, सिंचाई विभाग
---------
महरौनी के किसानों की मांग पर महरौनी रजवाहा नहर को चालू कराया है। टीकमगढ़ रजवाहा को भी खोला जाएगा।
- मनोहर लाल पंथ
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed